मुलताई- ग्राम रिधोरा और सेंद्र्या के किसानों ने बताया कि दोनों ग्रामों के बीच के खेत में नागदेव मंदिर के पास दो डीपी 10 दिनों से बंद है जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बलराम डोंगरदिए के खेत में लगी एक डीपी लगभग 10 दिन पहले धरासायी हो गई। बताया जा रहा है कि 15 से 20 दिन पहले क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के कारण यह डीपी झुक गई थी। करीब 10 दिन पहले यह डीपी धरासायी हो गई। उस समय बिजली विभाग द्वारा इन दोनो डीपी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। तब से अब तक यह दोनो डीपी बंद पड़ी हुई है। इस बारे में ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग में शिकायत की गई है लेकिन बिजली विभाग द्वारा लापरवाही बरतते हुए, बाद में सुधारने का कहकर अपना पडला झाड़ लिया जा रहा है। लेकिन इधर किसानों को खेतों में लगी सब्जियों की फसल को पानी देने के लिए दूर से बिजली सप्लाई लाकर खेतों की सिंचाई करना पड़ रहा है। जो की इस भीषण गर्मी में बड़ा मुश्किल होते जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है कि जल्द से जल्द मानसून शुरू होने के पहले इस डीपी को सुधारा जाए, ताकि कोई दुर्घटना ना घटित हो सके




