Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeभोपालमांस मछली के अवैध विक्रय पर स्थानीय निकायों ने की कार्रवाई

मांस मछली के अवैध विक्रय पर स्थानीय निकायों ने की कार्रवाई

भोपाल(प्रतीक पवार)--प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों द्वारा खुले में मांस मछली बेचने व शर्तों का उल्लंघन करने वाले मांस मछली विक्रेताओं के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई. प्रदेश की समस्त 16 नगर निगमों ,98 नगर पालिका और 298 नगर परिषद सहित समस्त 413 नगरी निकायों में 442 स्थान पर कार्रवाई की गई. कार्रवाई करते हुए 77800 का अर्थ दंड भी वसूला गया .सर्वाधिक रुपए 25300 का अर्थ दंड शहडोल संभाग के निकायों द्वारा वसूला गया. इसके अतिरिक्त भोपाल इंदौर और बुरहानपुर में भी बड़े पैमाने पर मांस मछली के अवैध विक्रय पर कार्रवाई की गई. उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि मांस मछली के अवैध बिक्री व नियमों में उल्लंघन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी प्रतिदिन संचालनालय द्वारा तैयार की गई गूगल शीट पर अद्यतन की जाए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular