Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeराज्यBJP नेता की कार में मिले 24 लाख, गिनी जा रहीं नोटों...

BJP नेता की कार में मिले 24 लाख, गिनी जा रहीं नोटों की गड्डियां, नाके पर हुई थी चेकिंग

West Bangal Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का दौर चल रहा है। अब सिर्फ दो चरणों की वोटिंग बाकी है। वोटरों को लुभाने के लिए नेता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में नोटों की गड्डियां पकड़ी गईं। बीजेपी नेता की कार में 24 लाख रुपये मिले हैं। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पश्चिम बंगाल के दासपुर में स्थित खुकुरदा नाके पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत बेरा की वैगनआर वहां से गुजर रही थी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और चेकिंग की। जांच में भाजपा नेता की कार से 24 लाख रुपये की नकदी मिली। एक झोले में नोटों की गड्डियां रखी थीं। साथ ही गाड़ी के पीछे वाली सीट पर पार्टी के बैनर-पोस्टर रखे हुए थे।

पुलिस ने जब्त की नोटों की गड्डियां

पुलिसकर्मियों ने नोटों की गड्डियों को जब्त कर लिया। सामने आए वीडियो में कार में भाजपा नेता बैठे नजर आ रहे हैं। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे बीजेपी नेता के पैर के पास नोटों से भरा झोला रखा हुआ था। पकड़े जाने के बाद भाजपा नेता ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये पैसे किस काम के लिए जा रहे थे।

बिहार में विधायक ने बांटे पैसे

आपको बता दें कि बिहार के वैशाली से चुनाव के दौरान पैसे बांटने का नया मामला सामने आया है। चिराग पासवास के रोड शो में विधायक राजू कुमार सिंह पैसे देते हुए नजर आए। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular