Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeराजनीतिक‘अय्यर के बयान से कांग्रेस खुद को अलग करती है…’ विरोध बढ़ते...

‘अय्यर के बयान से कांग्रेस खुद को अलग करती है…’ विरोध बढ़ते देख बचाव में उतरे पवन खेड़ा

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों से किनारा कर लिया है। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मणिशंकर अय्यर की कुछ पुरानी टिप्पणियों को अब पुनर्जीवित कर रही है। इन टिप्पणियों को कांग्रेस अपने से अलग मानती है। पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा है कि वे इन टिप्पणियों से पूरी तरह असहमत हैं। कांग्रेस ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती। गौरतलब है कि मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान की इज्जत वाले बयान को लेकर लगातार कांग्रेस पर भाजपा हमलावर है।पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ इसलिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है, क्योंकि वह पीएम मोदी की गलतियों से लोगों को ध्यान हटाना चाह रही है। अय्यर खुद के लिए बोलते हैं, न कि पार्टी के लिए

वीडियो में क्या कह रहे अय्यर?

इससे पहले सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद राजनीति गर्मा गई थी। अय्यर कहते दिख रहे थे कि उनकी (पाकिस्तान) भी इज्जत है। आपको इस इज्जत को कायम रखते हुए उनसे जितनी हो सके, उतनी बात करनी चाहिए। आप बंदूक लेकर घूम रहे हैं, उससे कोई हल निकला क्या? अगर वहां कोई पागल सत्ता में आ गया, तो देश का क्या होगा? उनके पास एटम बम है।इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा इस बयान में झलकती है। कांग्रेस के दो नेता सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर बता रहे हैं कि उनकी पार्टी का पैटर्न क्या है। कांग्रेस पाकिस्तान और उसके द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद की हिमायती बन चुकी है। बयान सामने आया है, तो कांग्रेस अय्यर से दूरी बनाने की कोशिश करेगी ही। अय्यर के वीडियो को कई बार शेयर भी किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular