Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeचुनावमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सपत्नीक किया मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सपत्नीक किया मतदान

भोपाल(प्रतीक पवार) : 7 मई, 2024 प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से सभी 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती स्मिता राजन के साथ भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्र- 210 पर मतदान किया। इस दौरान श्री राजन ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए लकी कूपन ड्रॉ काउंटर का अवलोकन किया और कूपन भरकर प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया। ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चार इमली स्थित मतदान केंद्र से ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाताओं से मतदान करने की अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है। मतदान केंद्रों पर आये मतदाताओं को गर्मी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular