Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता समेत 500...

कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता समेत 500 समर्थक

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी महासंग्राम शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के करीबी वरिष्ठ नेता राम विलास सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब राम विलास अपने 500 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

कौन हैं राम विलास सिंह?

राम विलास सिंह पिछले 46 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहे थे। वे औरंगाबाद जिला प्रवक्ता भी थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को भेज दिया है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार के करीबी माने जाते हैं। अब वे भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं।

जानें कांग्रेस को क्यों किया अलविदा

राम विलास सिंह ने कहा कि बिहार में टिकट बंटवारे के मामले में कांग्रेस ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के सामने घुटने टेक दिए, जिससे वे काफी व्यथित हैं। 46 साल से पार्टी की सेवा करने के बाद भी दुखी मन से उन्होंने पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होंगे राम विलास सिंह

राम विलास सिंह अपने 500 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह की तारीफ की और कहा कि वे अच्छे नेता हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। हालांकि, राम विलास सिंह ने भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन, उन्होंने यह जरूर कहा कि बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह ने अच्छा काम किया है, इसलिए उन्हें भाजपा में जाने से गुरेज नहीं है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular