Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयअरविंद केजरीवाल के बाद अब एक और आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें,...

अरविंद केजरीवाल के बाद अब एक और आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, ED की शिकायत पर कोर्ट ने किया तलब

Rouse Avenue court summoned Amanatullah Khan: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अरविंद केजरीवाल के बाद अब ED की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को समन भेजा है। दरअसल, दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने कोर्ट में शिकायत की थी।

20 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश

ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं। मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत ने विधायक को 20 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। बता दें ईडी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उनके दिल्ली वक्फ बोर्ड में चेयरमैन रहते हुए भर्ती में हुई अनियमितताओं के खिलाफ जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular