Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस ने जारी की 10वीं लिस्ट, 2 राज्यों में उम्मीदवारों के नाम...

कांग्रेस ने जारी की 10वीं लिस्ट, 2 राज्यों में उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Congress 10th List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव

कादियाम श्रीहरि की बेटी हैं काव्या

बता दें कि काव्या तेलंगाना के पूर्व उपमुख्यमंत्री कादियाम श्रीहरि की बेटी हैं। रविवार को दोनों कांग्रेस में शामिल हुए थे। काव्या को बीआरएस ने वारंगल से मैदान में उतारा था। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वहीं श्रीहरि ने बीआरएस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने स्टेशन घनपुर से जीत हासिल की थी।

जमीनी स्तर पर नेताओं का समर्थन नहीं मिला

श्रीहरि को पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का करीबी माना जाता था। कहा जाता है कि वे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के संपर्क में थे। काव्या ने हाल ही बीआरएस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें जमीनी स्तर पर नेताओं से समर्थन नहीं मिला।

प्रकाश अंबेडकर के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

बता दें कि कांग्रेस महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। अकोला सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट से वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ ही कैंडीडेट उतार दिया है।  पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी। यहां से संजय शामराव धोत्रे मौजूदा सांसद हैं।

के लिए कांग्रेस ने 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र की अकोला सीट से डॉ. अभय काशीनाथ पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तेलंगाना की वारंगल सीट से कादियाम काव्या को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अब तक 223 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने इससे पहले 9वीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब तक कांग्रेस की ओर से 223 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। मतदान 7 चरणों में 1 जून तक चलेगा। इसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular