Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeबैतूलमां ताप्ती सदा नीर अभियान के सदस्यो ने सड़क एवं परिवहन मंत्री...

मां ताप्ती सदा नीर अभियान के सदस्यो ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में की मुलाकात, परियोजना पर की चर्चा।

मुलताई। मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में मां ताप्ती सदा नीर अभियान के सदस्यों ने नागपुर
पहुंचकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और परियोजना के संबंध में उनसे चर्चा भी की। मां
ताप्ती सदा नीर अभियान के अनीश नायर, असलम अहमद, कीर्ति यादव आदि ने केंद्रीय मंत्री नितिन
गडकरी को मा ताप्ती सदा नीर अभियान की प्रोजेक्ट फाइल भी सौंपी और उनसे इस प्रोजेक्ट में सहयोग
करने की अपील भी की। इस संबंध में श्री अनीश नायर ने बताया कि मुलताई में मा ताप्ती नदी गडकरी
परिवार की कुलदेवी है और वह मा ताप्ती के अनन्य भक्त भी है। जिसको देखते हुए उन्हें मां ताप्ती
सदा नीर अभियान की प्रोजेक्ट फाइल सौपी गई है। जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द इस परियोजना को
मूर्त रूप देने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया है। श्री नायर ने बताया कि मुलताईमां ताप्ती का उद्गम स्थल से सांडिया तक प्रभाव क्षेत्र अत्यंत कम है। जहां से ताप्ती नदी का सदा
बहाव बना रहे इसके लिए प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इस संबंध में विगत दिनों मुलताई एसडीएम से
ताप्ती नाले का सर्वे करा कर इसके सीमांकन के लिए भी ज्ञापन दिया गया था। जहां पर किए गए
अतिक्रमण को हटाने के लिए भी मांग की गई है। ताकि जल्द से जल्द प्रोजेक्ट शुरू हो सके और मां
ताप्ती सदा बहते हुए दिखाई दे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular