Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeबैतूलकुएं में गिरी पुत्री को बचाने के चक्कर में पिता भी गिरा,...

कुएं में गिरी पुत्री को बचाने के चक्कर में पिता भी गिरा, दोनों की मौत

मुलताई। पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरा में कुएं में गिरी पुत्री को बचाने गया पिता भी कुएं में गिर
पड़ा। घटना में दोनों की कुएं के पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्राम हिवरा निवासी रामदास उर्फ टंटूलाल
पिता सक्कु दौंडी 35 साल की 5 वर्षीय पुत्री गुनगुन बुधवार दोपहर में ग्राम के हिवरा डैम के पास स्थित
पंचायती कुएं में गिर गई थी। सूचना मिलने पर रामदास भी मौके पर पहुंचा। रामदास ने गुनगुन को
बचाने का प्रयास किया। अचानक संतुलन बिगड़ने से रामदास भी कुएं में गिर पड़ा। दोनों की कुए के
पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर दुनावा पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा
और ग्रामीणों की मदद से पिता पुत्री के शव को कुएं से बाहर निकाला। जहां से दोनों के शवों को मुलताई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को
सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular