Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलबाजार का छोड़ो, घर पर बनाओ नेचुरल Floor Cleaner; फर्श होगा एकदम...

बाजार का छोड़ो, घर पर बनाओ नेचुरल Floor Cleaner; फर्श होगा एकदम चकाचक साफ

आज के समय में एक स्वस्थ वातावरण बनाना बहुत जरूरी है। ऐसा करने का एक तरीका ऑर्गेनिक और नेचुरल फ्लोर क्‍लीनर्स का उपयोग करना है। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि घर की सफाई एक मुश्किल टास्‍क है। इसलिए ज्‍यादातर लोग बाजार से केमिकल वाले क्‍लीनिंग प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करते हैं। इनसे फर्श चमक तो जाता है, लेकिन इनसे निकलने वाले विषाक्त पदार्थ न केवल फर्श की सतह को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं।

लेकिन अब आपको स्‍टोर से महंगे क्‍लीनिंग प्रोडक्‍ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर में मौजूद सामग्री का इस्‍तेमाल करके नेचुरल और ऑर्गेनिक फ्लोर क्लीनर बना सकते हैं। मेडिकल न्‍यूट्रिशनिस्‍ट विपिन राणा ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ऑर्गेनिक फ्लोर क्‍लीनर बनाने के दो तरीके बताए हैं। जिनकी न केवल लागत कम है, बल्कि ये पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि सिर्फ 20 रुपए में होममेड फ्लोर क्लीनर कैसे बना सकते हैं।केमिल फ्री नेचुरल फर्श क्‍लीनर प्रोडक्‍ट कैसे बनाएं?

1. संतरे के छिलके से बनाएं फ्लोर क्‍लीनर
सामग्री

  • 200-300 ग्राम- संतरे के छिलके
  • 80-100 ग्राम- गुड़
  • 1 लीटर- पानी

बनाने का तरीका
ऑर्गेनिक फलोर क्‍लीनर बनाने के लिए सबसे पहले सबसे संतरे के छिलके और गुड़ लें। अब इन्हें एक लीटर पानी में मिक्‍स कर लें और एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख दें। लेकिन याद रखें कि रोजाना कुछ देर तक कंटेनर का ढक्‍कन खोलकर रखना है। ताकि गैस बाहर निकल सके । तीन महीने में आपका नेचुरल फ्लोर क्लीनिंग प्रोडक्‍ट तैयार हो जाएगा।2. अपनाएं ये तरीका भी
सामग्री

  • 12 पीस- कपूर
  • मीडियम साइज – फिटकरी
  • 1 स्टिक- दालचीनी
  • 2-3 चम्‍मच- नमक
  • 6-7 ड्रॉप- असेंशियल ऑयल

बनाने का तरीका
यहां बताई गई सभी सामग्री को क्रश करें और एक लीटर पानी में मिला लें। पानी में आप अपनी पसंद का कोई भी असेंशियल ऑयल मिला सकते हैं। आपका होममेड फ्लोर क्‍लीनिंग प्रोडक्‍ट तैयार है। बता दें कि कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जिससे फ्लोर पर बैक्‍टीरिया का नामो निशान मिट जाता है और घर हमेशा साफ और महकता रहता है।

पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए हमें घरों में उपयोग किए जाने वाले केमिकल्‍स को लेकर सतर्क रहना चाहिए। यह न केवल ग्रह के लिए बेहतर है, बल्कि हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular