Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedप्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर के बमीठा में केन-बेतवा लिंक...

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर के बमीठा में केन-बेतवा लिंक परियोजना की कलश यात्रा में शामिल हुए एवं पन्ना-छतरपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया

केन-बेतवा लिंक परियोजना से 10 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई तथा लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा
बुंदेलखण्ड में मोदी जी आये हैं, केन-बेतवा लाये हैं
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी विश्वभर में अपना परचम लहरा रहे हैं
वात्सल्य और स्नेह का संसार, खजुराहो है मेरा परिवार
– श्री विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 12/03/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना कर छतरपुर-पन्ना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। श्री शर्मा ने छतरपुर जिले के बमीठा स्थित राम जानकी मंदिर से केन बेतवा लिंक परियोजना पर आधारित कलश यात्रा में शामिल होकर कहा कि बुंदेलखण्ड में मोदी जी आये हैं, केन-बेतवा लाये हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 44605 करोड़ रुपये की लागत वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री जी जल्द ही इसकी आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से 10 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई होगी तथा लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एक समय इस क्षेत्र को सूखा बुंदेलखंड, गरीबों का बुंदेलखंड कहा जाता था। लेकिन केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरा हो जाने पर यह क्षेत्र न सिर्फ हरा-भरा होगा, बल्कि समद्धशाली भी होगा। उन्होंने पूर्व में खजुराहो स्टेशन पर बच्चों से मिलकर कहा वात्सल्य और स्नेह का संसार, खजुराहो है मेरा परिवार।

मतंगेश्वर मंदिर में किए दर्शन कर खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को छतरपुर जिले के बमीठा में खेल स्टेडियम का उदघाटन किया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी विश्वभर में अपना परचम लहरा रहे हैं। मोदी सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को उपलब्ध हो रही बेहतर सुविधाएं व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी वैश्विक पटल पर देश का मान बढ़ा रहे हैं। मेरा प्रयास है कि खजुराहे क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएँ उपलब्ध हों। आज बमीठा में लोकार्पित इस खेल मैदान की उपलब्धता से स्थानीय खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने श्री शर्मा ने टाउन हॉल पन्ना में 50 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल का भूमिपूजन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली में शामिल हुए। जिसके पश्चात् सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स से संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रवीन्द्र शुक्ला, श्री मनोज केशरवानी, श्री जयदेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री श्री सुखदेव मिश्रा, श्री सुमित वाल्मिक, जिला कांग्रेस सचिव श्री विजय शंकर गर्ग, श्री कृष्णकुमार शर्मा, कांग्रेस किसान ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा सहित अनेक सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, गुन्नौर एवं अमानगंज के चार्टेउ एकाउंटेंट श्री सुमित कुमार वाल्मिकि सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पन्ना में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया एवं उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता श्री रामकृष्ण कुसमरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री मुकेश चतुर्वेदी, लोकसभा संयोजक श्री सदानंद गौतम, लोकसभा प्रभारी श्री योगेश ताम्रकार, श्री अरविन्द पटेरिया, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम एवं जिला अध्यक्ष श्री ब्रिजेंद्र मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular