Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeभाजपापार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिला...

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिला कार्यालय में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

लोकसभा का यह चुनाव अमृतकाल में भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए है
डबल इंजन सरकार, संगठन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा
प्रधानमंत्री जी ने राजनीति में शुचिता लाने का कार्य किया है
– श्री विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 12/03/2024। भारत की राजनीति में अगर किसी ने सुचिता लाने का कार्य किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। प्रधानमंत्री जी ने राजनीति में सुचिता लाने के साथ जीरो टॉलरेंस लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के बीते दस वर्षों के कार्यकाल में एक भी घपला, घोटाला नहीं हुआ, लेकिन जब तक केंद्र में कांगेस सरकार थी, तब तक विकास कार्यों की नहीं सिर्फ घपले-घोटालों की चर्चा होती थी। यह लोकाभा का चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल में भारत को विश्व गुरू बनाने का और वर्ष 2047 तक भारत को परम वैभव पर ले जाने का चुनाव है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के छतरपुर जिला कार्यालय में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जन-धन खाते खुलवाए तो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता सवाल खड़े करते थे, लेकिन आज यही जन-धन खातों से लाखों गरीबों को सहारा मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के संकल्प को पूरा किया है। प्रधानमंत्री जी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के एकात्म मानव दर्शन की प्रेरणा से गरीब कल्याण की योजनाएं लागू करके गरीबों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।

प्रधानमंत्री जी भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मौजूदगी में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ इतिहास बना है। 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने के साथ ही हर भारतवादी के हृदय में अमृत पाने की शुरूआत है। अमृतकाल का समय चल रहा है। लोकसभा का यह चुनाव अमृतकाल का चुनाव है। यह लोकसभा चुनाव 2047 तक भारत को परम वैभव पर ले जाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री जी भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर बूथ विजय अभियान में जाएं कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में बूथ विजय अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ में 370 वोट बढ़ाने के साथ बूथ विजय का संकल्प लेकर शामिल हों। पार्टी के देवतुल्व व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही विधानसभा चुनाव में पार्टी को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत मिला हैं। हमें लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव से अधिक मेहनत कर प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, सागर संभाग के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक, छतरपुर जिले के प्रभारी श्री प्रभु दयाल कुशवाहा, टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष क्रमशः छतरपुर के श्री चंद्रभान सिंह गौतम, टीकमगढ़ के श्री अमित नुना, निवाड़ी के श्री अखिलेश अयाची, बिजावर विधायक श्री राजेश बबलू शुक्ला, महाराजपुर विधायक श्री कामाख्या प्रताप सिंह, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, लोकसभा संयोजक श्री विवेक चतुर्वेदी, संयोजक श्री मणिकांत चौरसिया एवं श्री सुधीर अग्रवाल मंचासीन मंचासीन रहे

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular