बैतूल – आज हमारे देश में वन नेशन वन स्टेशन भारतीय रेल आधुनिकीकरण में हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल प्रोग्राम बैतूल रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया जिसमें बैतूल के विश्वकर्मा बंधु आमंत्रित थे कार्यक्रम में विभिन्न विश्वकर्मा बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें श्री मोरेश्वर जी विश्वकर्मा महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ प्रचार प्रभारी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट को मंच पर आमंत्रित कर बैतूल संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय श्री दुर्गादास जी उइके एवं श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर नगर पालिका अध्यक्ष बैतूल ने स्वागत किया इस कार्यक्रम में नागपुर रेल मंडल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे श्री मोरेश्वर जी विश्वकर्मा का नाम रजिस्टर्ड किया गया जिसमें अगला कार्यक्रम मुख्य रेल मंडल अधिकारी नागपुर में आयोजित होने पर बुलाया जाएगा इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विश्वकर्मा बंधुओ को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट जिला इकाई बैतूल एवं श्री विश्वकर्मा मनु पांचाल लोहार समाज ट्रस्ट जिला बैतूल की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाए जय श्री विश्वकर्मा




