बैतूल, 8 फरवरी 2024
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंतर्गत जिला जेल बैतूल में गुरूवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम विधिवत आरंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल से श्री संजीव श्रीवास्तव जिला परियोजना समन्वयक, श्री एन एल आठोले विकासखण्ड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र बैतूल, श्री श्याम कुमार नामदेव जिला समन्वयक नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, श्रीमती नीलिमा शर्मा विकासखण्ड समन्वयक एवं श्री नेमीचंद मालवीय, संकुल सह समन्वयक (नवभारत साक्षरता कार्यक्रम) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा बंदियों को अधिक से अधिक संख्या में शिक्षा से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया तथा मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्री एन एल आठोले एवं श्री श्याम कुमार नामदेव द्वारा भी बंदियों को सरल तरीके से शिक्षा से कैसे जुड़ें, इसके विषय में जानकारी दी। जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल की ओर से नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित कराने हेतु श्यामपट, निरक्षरों हेतु स्लेट, पहाड़ा तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अक्षर पोथी भेंट की गई।
जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी द्वारा मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचीन एवं वर्तमान शिक्षा पद्धति के विषय में जानकारी देते हुए बंदियों को शिक्षा से जुडऩे हेतु प्रोत्साहित किया गया। जेल में नवभारत साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए सामग्री भेंट करने हेतु मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन, श्री हरीसिंह लोधी शिक्षक, जिला जेल बैतूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से श्री योगेन्द्र कुमार तिवारी, जेल अधीक्षक एवं कर्तव्यस्थ स्टाफ मौजूद रहे।




