Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलजिला स्तरीय रोजगार मेला 9 फरवरी को

जिला स्तरीय रोजगार मेला 9 फरवरी को

बैतूल, 8 फरवरी 2024
जिला प्रशासन द्वारा शासकीय आईटीआई सदर बैतूल में शुक्रवार सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, पीजी इलेक्ट्रोलाइट अहमदनगर महाराष्ट्र, वर्धमान फैबिक्स बुदनी, अस्टीस इंड्रस्टीज प्राइवेट लिमिटेड, बजाज अलायन्स लाइफ इश्योरेंश लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आदि कंपनी मौजूद रहेगी।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि योग्यतानुसार 8वी, 10वी, 12वी, डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, उत्तीर्ण हेतु रोजगार वेकेंसी है। जिसमें विभिन्न प्रकार के ट्रेनी, प्रोडक्शन जनरल, सीनियर ट्रेनी, हेल्पर, इंश्युरेंस मैनेजर व अन्य तकनीकी पदों पर राज्य व राज्य के बाहर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा योग्यतानुसार 7 हजार से 21 हजार 500 रूपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए टीपीओ प्रभारी मेश्राम मोबाइल नंबर 9424453141 व प्राचार्य श्री केशव सातपुते से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular