Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeभोपालआमजन की समस्या का निराकरण करना हमारा कर्तव्य - कलेक्टर श्री सिंह

आमजन की समस्या का निराकरण करना हमारा कर्तव्य – कलेक्टर श्री सिंह

नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिये निर्देश

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी जिलाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराज सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री नोबल फ्रेंक ए, एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री हरेन्द्र नारायण सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय लेकर उनके विभागों में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले सभी आवेदकों के आवेदन पर जिम्मेदारी के साथ कार्यवाही कर समय सीमा में निराकरण कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसी आवेदक को परेशान नहीं होना चाहिए, हम लोकसेवक है आमजन की समस्या का निराकरण करना हमारा कर्तव्य है ।पात्र हितग्राही किसी योजना से वंचित न रहे। प्रतिदिन आने वाले आवेदनों को स्वयं गंभीरतापूर्वक पढ़कर यथा संभव निर्णय करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular