उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर 200 राउंड बम के गोले दागे हैं. हालांकि ये बम दक्षिण कोरियाई इलाके में नहीं गिरे हैं, लेकिन फिर भी इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. दक्षिण कोरिया की सेना ने इस हमले की जानकारी दी है. सेना ने कहा, उत्तर कोरिया ने दक्षिण की ओर योनपेयोंग द्वीप की ओर बड़ी 200 राउंड आर्टिलरी फायरिंग की है. इस तुरंत बाद दक्षिण कोरिया ने द्वीप पर रह रहे 2 हजार लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी जारी कर दी. दक्षिण कोरिया ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे ‘उकसाने वाली कार्रवाई’ करार दिया है.
अतीत के हमले
हाल ही में साउथ कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव को कम करने के लिए समझौते हुए थे, लेकिन जाहिर है इस घटना के बाद ये समझौता खत्म हो चुका है. दिसंबर 2022 में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई सीमा से सटे समंदर में बम बरसाए थे. साल 2010 में भी किम जोंग उन ने योनपेयोंग द्वीप पर हमला किया था जिसमें 4 लोग मारे गए थे




