Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के पूर्वी पंजाब में दस आतंकवादी हुए गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब में दस आतंकवादी हुए गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में दस आतंकवा‎दियों को ‎गिरफ्तार करने की सूचना है। ‎‎मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर सहित 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने यह जानकारी दी। सीटीडी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि गिरफ्तारियां तब की गईं जब सीटीडी ने आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए पूरे प्रांत में अलग-अलग अभियान चलाया। बयान में कहा गया है कि टीटीपी कमांडर, जिसे एक छापे में उसके चार साथियों के साथ हिरासत में लिया गया जब वह प्रांत में कुछ संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर हमला करने की योजना बना रहा था। लेकिन सीटीडी द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से आतंकी प्रयास को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। कानून प्रवर्तन एजेंसी ने गिरफ्तार आतंकवादियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथगोले, हथियार, मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में नकदी भी जब्त की। हालां‎कि पु‎लिस ने अपने बयान में अन्य पांच आतंकवादियों की पहचान उजागर नहीं की गई। गिरफ्तार आतंकवादियों को आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular