Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारजयप्रकाश चिकित्सालय में किया डेंगू के प्रति जागरूक राज्य कार्यक्रम अधिकारी...

जयप्रकाश चिकित्सालय में किया डेंगू के प्रति जागरूक राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जायसवार ने लिया जायजा

जय प्रकाश अस्पताल परिसर भोपाल में जिला मलेरिया कार्यालय एवं एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया भोपाल द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन एवं जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में सोमवार को कैनोपी लगाकर एवं पम्पलेट बांटकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान डॉ. हिमांशु जायसवार राज्य कार्यक्रम अधिकारी वाहक जनित रोग नियंत्रण द्वारा निर्देशन किया गया। साथ ही उक्त गतिविधियां नियमित रूप से करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने सभी से कहा कि ये गतिविधियां नियमित जारी रहे एवं समय के अनुसार सभी लोग अपनी भागीदारी निभाएं।

क्षेत्रीय समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव, बीसीसीएफ मंजू, अर्चना एवं उमा सहित मलेरिया विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। उक्त गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular