Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना महामारी के कारण लड़कियां समय के पहले हुई जवान

कोरोना महामारी के कारण लड़कियां समय के पहले हुई जवान

न्यूयॉर्क। कोविड -19 महामारी के बाद लड़कियों में तेजी के साथ समय पूर्व तरुणआई देखने को मिल रही है। शोधकर्ताओं के अनुसार इसके लिए स्क्रीन टाइम में वृद्धि, शारीरिक गतिविधियों में कमी, महामारी के कारण जीवन शैली में जो परिवर्तन आए हैं।उसने समय के पहले बच्चियों को समय के पहले तरुण बना दिया है।
शारीरिक गतिविधियों में कमी होने, तनाव, सामाजिक अलगाव,  एकांत और सैनिटाइजर के लगातार ऊपयोग से तेजी के साथ लड़कियों में परिवर्तन देखने को मिले हैं।
शोधकर्ताओं ने इटली की 133 लड़कियों में महामारी से पहले और बाद में हुए शारीरिक विकास का मूल्यांकन किया है। जिन लड़कियों में यह परिवर्तन पाए गए हैं। वह प्रतिदिन औसतन 2 घंटे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग कर रही थी। 88 फ़ीसदी लड़कियां शारीरिक गतिविधियों से दूर थी। जिसके कारण समय से पहले ही वह जवान होने लगी हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular