Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeनर्मदापुरमताप्ती मंदिर की खुली दान पेटी दान पेटी में से निकले ₹4,14,800...

ताप्ती मंदिर की खुली दान पेटी दान पेटी में से निकले ₹4,14,800 के नोट और एक लाख करीब के सिक्के

मुलताई। नगर के मां ताप्ती मंदिर ट्रस्ट की शुक्रवार दोपहर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे
करीब चार महीने बाद ताप्ती मंदिर की दान पेटी को खोला गया। इसके पहले ताप्ती जन्मोत्सव के पहले
दान पेटी को खोला गया था। शुक्रवार खोली गई दान पेटी में ₹4,14,800 के नोट और करीब 1 लाख
रुपए की सिक्के प्राप्त हुए है। मां ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी चिंटू खन्ना, राजू पाटनकर, सौरभ जोशी,
अनिल पंडाग्रे, अजय यादव, अजय शिवहरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार इवनाती, नपा
कर्मी मनोज सोनी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि ₹5 के नोट से लेकर ₹500 और
₹2000 के नोटो की गिनती की गई। जिसमें से कुल 4,14,800 और करीब एक लाख रुपए के सिक्के
निकले हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular