मुलताई। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की रसोइया बहनों ने शुक्रवार को जनपद पंचायत के
सीईओ, बीआरसी,महिला बाल विकास अधिकारी मुलताईं को ज्ञापन सौपकर 12 सूत्रीय मांगे पुरी नही होने
पर 25 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की
स्व सहायता समूहों एवं रसोइया बहनों द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अगस्त माह में अनिश्चितकालीन
चूल्हा बंद आंदोलन किया था। शासन द्वारा मांगों के निराकरण का आश्वासन देने के बाद चूल्हा बंद
अनिश्चितकालीन हडताल स्थगित की गई थी। लेकिन सभी मांगे पूरी नही होने के कारण पुनः25 सितंबर
से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में पीओएस मशीन में फिंगर
से स्व सहायता समूह को खाद्यान्न प्राप्त होता है, जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
है। कभी फिंगर ना लगना और कभी पीओएस मशीन बंद हो जाती है,कभी सर्वर डाउन हो जाता है,
जिसके कारण बार-बार उचित मूल्य दुकान में जाना पड़ रहा है। वहीं आवंटन जारी होने के बाद भी समय
से खाद्यान्न नहीं पहुंचता है। जिससे 60% स्व सहायता समूहों का खाद्यान लेप्स होने की भी समस्या
उत्पन्न होती है। ज्ञापन में पूर्व की तरह पत्रक के द्वारा खाद्यान्न देने की मांग की है। आगामी 25
सितंबर तक मांगे पूरी ना होने पर प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ से जुड़ी लाखो महिला
बहनों द्वारा जल सत्याग्रह किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कापसे,
जिला सचिव रूपा उपराले,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नागले,प्रमिला गोहे,पुष्पा लिखितकर,आशा हुरमाडे,सविता
मोरले,रीता नागले, माया उपराले ,रेखा बिहारे,निर्मला उईके, चंदा उईके प्रमुख है।




