Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्राथमिक शिक्षा के लिए संचालित छात्रावासों की रैंकिंग में सीहोर अव्वल, इंदौर...

प्राथमिक शिक्षा के लिए संचालित छात्रावासों की रैंकिंग में सीहोर अव्वल, इंदौर नौवें और भोपाल 12वें पायदान पर

भोपाल, । स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मंगलवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेशभर में प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित छात्रावासों की सत्र 2022- 23 की रैंकिंग जारी की गई। इसमें सीहोर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है, वहीं रायसेन और देवास दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। महानगरों की अगर बात करें तो इस रैंकिंग में इंदौर ने नौवां, भोपाल ने 12वां स्थान पाया है, वहीं ग्वालियर 21वें और जबलपुर 33वें पायदान पर रहा। प्रदेश में आलीराजपुर जिले के ग्राम जोहट का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास को सर्वश्रेष्ठ छात्रावास के रूप में चुना गया है।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि छात्रावासों के शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाना शासन की प्राथमिकता है। इस रैंकिंग प्रणाली को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य रहवासी सुविधाओं के साथ छात्रावासों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्थाओं हेतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जागृत करना है।

 

 

 

 

इस तरह तैयार हुई रैंकिंग

 

 

धनराजू एस ने बताया कि छात्रावासों के प्रदर्शन एवं कार्यक्षमता के मानकों पर रैंकिंग जारी की गई है। रैंकिंग में स्वीकृत छात्रावासों की कार्यक्षमता के लिए 20 अंक, स्वीकृत सीटों पर नामांकन के लिए 20 अंक, छात्रावासी बच्चों के राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति में प्रदर्शन के लिए 20 अंक, ओलंपियाड में प्रदर्शन के लिए 20 अंक एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल 100 अंकों में यह रैंकिंग तैयार की गई है।

 

 

 

 

छात्रावासों की रैंकिंग भी जारी

 

 

कार्यक्षमता एवं प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं रायसेन, देवास, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर एवं धार क्रमशः प्रथम दस शीर्ष जिलों में हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर के छात्रावासों की भी रैंकिंग जारी की गई है। इसमें आलीराजपुर जिले के ग्राम जोहट का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का छात्रावास अव्वल रहा है। देवास के करनावद ग्राम के एनएससीबी कन्या छात्रावास को द्वितीय और भोपाल के फंदा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास को तृतीय स्थान मिला है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular