Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहार दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज जाएंगे नालंदा, राजभवन...

बिहार दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज जाएंगे नालंदा, राजभवन जाकर मिले CM नीतीश

पटना: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार (14 सितंबर) की शाम राजभवन में मुलाकात की. गुरुवार को रामनाथ कोविंद बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. आज शुक्रवार (15 सितंबर) को वे नालंदा जाएंगे. एयरपोर्ट से निकलने के बाद वो सीधे राजभवन पहुंचे. यहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) के साथ नीतीश कुमार ने भी रामनाथ कोविंद का स्वागत किया.

रामनाथ कोविंद की अगुवाई में बनी ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ कमेटी

दिलचस्प बात यह है कि नीतीश कुमार ने जब लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ा था तब रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे. बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में ही देश में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के लिए कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी के बनने के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह पहला दो दिवसीय बिहार दौरा है. रामनाथ कोविंद को शॉल भेंट की.

बिहार के नालंदा में क्या है कार्यक्रम?

नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (Nalanda International University) की तरफ से फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम (Festival of Democracy Program) का आयोजन किया गया है. यह दो दिनों का कार्यक्रम है. इसी कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद शामिल होंगे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे. साथ में उनका संबोधन भी होगा. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल होंगे.

कई खास मेहमान भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के अलावा कई खास मेहमान भी कार्यक्रम में जुड़ेंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे. पड़ोसी देश नेपाल, श्रीलंका, चिली, मिस्श्र और अर्जेंटिना सहित कई देशों के राजदूत भी कार्यक्रम में आ रहे हैं. इस दौरान एक किताब का विमोचन भी होगा.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular