Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएक घंटे बीना में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पेट्रोकेमिकल परियोजना की आधारशिला...

एक घंटे बीना में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पेट्रोकेमिकल परियोजना की आधारशिला रखेंगे

PM Modi in MP: भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना आएंगे। वे वहां एक घंटे रहेंगे। इस दौरान बीना रिफाइनरी की 50 हजार करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी और विदाई के लिए सरकार ने चार मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित है। प्रधानमंत्री बीना में करीब एक घंटा रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री गुरुवार को सुबह दस बजे राजाभोज विमानतल, भोपाल पहुंचेंगे। यहां गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा उनकी अगवानी करेंगे। हेलीकाप्टर से वे 11 बजे बीना पहुंचेंगे। यहां नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अगवानी करेंगे। जबकि, कार्यक्रम स्थल के लिए लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया है।

भोपाल से जाएंगे रायगढ़

प्रधानमंत्री सवा 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। साढ़े बारह बजे बीना से रवाना होंगे। विदाई देने के लिए राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हेलीपैड पर मौजूद रहेंगे। पीएम डेढ़ बजे भोपाल विमानतल से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाएंगे।

दो लाख करोड़ का निवेश, तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि 14 सितंबर का दिन मध्य प्रदेश के लिए निवेश की दृष्टि से अहम होगा। बीना में लगभग दो लाख करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। इनमें केवल बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। किसी एक स्थान पर इतना बड़ा निवेश पहले नहीं आया है। लगभग तीन लाख व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular