Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमहाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों काे आज से मिलेगा प्रवेश

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों काे आज से मिलेगा प्रवेश

Mahakal Temple: उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार से आम भक्तों को गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन होंगे।

सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से इस संबंध में चर्चा की थी। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मंगलवार से गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

श्रावण-भादौ मास में विशेष दर्शन व्यवस्था लागू थी

सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकाल के दर्शन करने आए थे। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री से गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश शुरू कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि श्रावण-भादौ मास में विशेष दर्शन व्यवस्था लागू होने के कारण भक्त गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। अब भक्तों की अपेक्षा के अनुरूप उन्हें गर्भगृह में प्रवेश दिया जाना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को मंगलवार से गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular