Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेश तिवारी के निर्देशन में 16 सितंबर तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती माताएं जो किसी भी कारणवश वंचित रह गए हैं। उनका पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण किया जाना है।

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ राजीव गांधी जन चिकित्सालय गंजबासौदा में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा फरीदपुर की पिंकी अहिरवार पत्नी गुलाब सिंह अहिरवार की पुत्री कृष्णा उम्र 10 माह, वार्ड नंबर 15 निवासी शेजल शाह पत्नी सौरभ शाह पुत्री निर्वाणी उम्र 10 माह को विटामिन ए की खुराक देकर शुभारंभ किया गया है।

जन चिकित्सालय बासौदा के मेटरनिटी वार्ड में विकास खंड बासौदा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीके दीवान के निर्देशन में एएनएम श्रीमती किरण चौधरी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर बीएमओ डॉ पीके दीवान, बीएस दांगी, श्री जागवेंद्र सिंह यादव, श्री अरुण तिवारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत गर्भवती माता एवं बच्चों को यू विन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर टीकाकरण किया जाए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular