Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमहिला चौपाल पर योजनाओं की चर्चा

महिला चौपाल पर योजनाओं की चर्चा

राजगढ़ जिले में शासन की महिलाउन्मुखी विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह चौपाल लगाने की जिम्मेदारी जन सेवा मित्रों ने संभाली है। जिले में 180 जन सेवा मित्र कार्यरत है। राजगढ़ विकासखंड के प्रभारी श्री सौम्य सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

महिला चौपाल में राजगढ़ ब्लॉक के 30 जनसेवा मित्रों द्वारा प्रतिदिन 15 गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं की अधतन स्थित पर जानकारी संग्रहित की जाएगीएवं योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जायेगा। साथ ही दिव्यांगों और वृद्धजनों से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी हितग्राहियों का उन्मुखीकरण किया जाएगा। इस दौरान जनसेवा मित्र ग्राम के विशिष्टजनों का भी सम्मान करेंगे। महिला चौपाल में लाडली बहना योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं, समूह से जुड़ी हुई महिलाओं एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को लक्षित किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular