मतदाता सूची में नाम जोडने व नाम काटने में विशेष सावधानी बरते। मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहें। यह सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डराह भी मौजूद रहें।
बैठक में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ, ब्यावरा, खिलचीपुर को निर्देशित किया कि रेल्वे के भू-अर्जन के पेंडींग केस है उन्हें समय- सीमा में भीजवाएं। साथ ही उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग को गंभीरता से लें, व मतदान दलों की ट्रेनिंग को भी गंभीरता से आयोजित कराएं। मतदान से संबंधित सभी प्रकार की प्रक्रियों को बारिकी से बताएं। सभी पोलिंग पार्टीयों को ईवीएम सहित मतदान संबंधित सभी कार्यो की बारीकी से जानकारी दें।
बैठक में सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों कि समीक्षा की । साथ ही उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का समय सीमा में निराकरण न करने पर जिला रोजगार अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओं के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एनडीटी अभियान की दवाईयां समय पर नहीं पहुचाने पर बीएमओ ब्यावरा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर समस्त जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।




