Coffee or Green Tea Which Is Better For High BP Patients: कॉफी और ग्रीन टी का सेवन हर उम्र के लोग करते हैं. इन दोनों में से अक्सर ग्रीन टी को ज्यादा हेल्दी माना जाता है, वजन घटाने की ख्वाहिश रखने वाले लोग अक्सर इस चाय का सेवन करना पसंद करते हैं. आपने सुना होगा कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कैफीन (Caffeine) का सेवन अच्छा नहीं होता, क्योंकि इससे बीपी और ज्यादा बढ़ जाता है. अब कॉफी और ग्रीन टी दोनों में ही ये कंपाउंड पाया जाता है, तो क्या बीपी के मरीजों के लिए दोनों ही बुरे हैं? आइए जानते हैं.
कितना होना चाहिए बीपी?स्टैंडर्ड के मुताबिक एक हेल्दी एडल्ट का ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से लेकर 120/80 mm Hg होना चाहिए अगर बीपी ज्यादा बढ़ जाए तो हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. एक स्टडी में ये बात सामने आई थी कि जो लोग रोजाना सिर्फ एक कप ग्रीन टी या कॉफी पीते हैं उनको इतना खतरा नहीं होता




