Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को आएंगे सतना, मैहर में होगी...

गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को आएंगे सतना, मैहर में होगी मुख्यमंत्री की सभा

Amit Shah In Satna : सतना । 3 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह सतना आएंगे। 4 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारिया चल रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार चल रहे मध्य प्रदेश के दौरों के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को सतना आएंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में होंगे।भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री मझगवां आएंगे। वह सतना जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सतना जिले में 3 दिन तक रहेगी। यात्रा के संयोजक सतना सांसद गणेश सिंह बनाए गए हैं। भाजपा ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में मझगवां में एक विशाल जनसभा भी होगी जिसमें लगभग 1 लाख लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मैहर में 4 सितंबर को सभा

गृह मंत्री अमित शाह के मझगवां दौरे के बाद मैहर में भी 4 सितंबर को एक विशाल सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस सभा में सीएम शिवराज सिंह शामिल होंगे। चर्चाएं तेज हैं कि मैहर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान मैहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मैहर को जिला बनाने संबंधी ऐलान भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular