Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयचंद्रयान-3 की सफलता पर पुतिन का संदेश, कहा- यह भारत की प्रगति...

चंद्रयान-3 की सफलता पर पुतिन का संदेश, कहा- यह भारत की प्रगति का सबूत

Chandrayaan-3 Successful Moon Landing: भारत ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया जब चंद्रयान 3 चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने में सफल रहा. चंद्रयान-3 ने 41 दिनों की यात्रा के बाद बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह को छुआ.

चंद्रमा के इस हिस्से पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है. इसके अलावा भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश भी बन गया है. अब ऐसा सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही कर पाए थे. अब दुनिया भर से भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं.राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को दी पुतिन ने बधाई
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत को इस एतिहासिक कामयाबी पर बधाई दी. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ की प्रेस सेवा ने कहा कि पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर बधाई दी.

पुतिन ने अपने संदेश में कहा, ‘भारत के चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर मेरी हार्थिक बधाई. यह बाहरी अंतरिक्ष के अन्वेषण और बेशक विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का साक्ष्य है.’

इतिहास बनाने से चूका रूस
पुतिन ने यह संदेश ऐसे समय में दिया है जब रूस चार दिन पहले यह एतिहासिक सफलता अपने नाम करने से चूक गया. रूस ने 47 साल के अंतराल के बाद, चंद्रमा की सतह तक पहुंचने के इरादे से लूना-25 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था लेकिन उसके हाथ नाकामी लगी.

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने रविवार को एक बयान में कहा कि अनियंत्रित कक्षा में प्रवेश करने के बाद लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जैसे ही लूना-25 अंतरिक्ष यान ने नियंत्रण खो दिया और चंद्रमा से टकराया गया.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular