MP Election 2023: भोपाल । मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मैदानी जानकारी जुटाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के 230 विधायकों की ड्यूटी लगाई है।
प्रशिक्षण देकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा
ये सभी 18 अगस्त यानी शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे। यहां इन्हें शनिवार को प्रशिक्षण देकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय संगठन ने विधानसभावार विधायकों की ड्यूटी लगाई है। इन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मैदानी स्थिति का आकलन करना है और संभावित दावेदारों को लेकर संगठन को रिपोर्ट देंगे।रशिक्षण कार्यक्रम में इन्हें बताया जाएगा कि क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्या-क्या करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
टिकट को लेकर बनेगी गाइडलाइन, कठोरता से होगा पालन




