Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeराज्य2 अगस्त से बंद है एनएच-5 बता दें कि हिमाचल...

2 अगस्त से बंद है एनएच-5 बता दें कि हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर एक अगस्त 2023 को शाम में हुई भारी बारिश के बाद आधी रात को चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से एनएच का 50 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर खाई में समा गया था. दो अगस्त की दोपहर तक इसे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद बारिश होते ही भूस्खलन होने के बाद एनएच फिर क्षतिग्रस्त हो गया. उसके बाद से अभी तक राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप्प है.

मोतिहारी: बेखौफ बदमाशों ने मोतिहारी में गुरुवार (10 अगस्त) की देर शाम एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. सबसे बड़ी बात है कि घटनास्थल से 50 गज की दूरी पर ही महुआवा थाना है और एसएसबी कैंप भी है. घटना को महुआवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल के पास अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान व्यवसायी ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र रोहित गुप्ता उर्फ पुट्टू के रूप में हुई है. घटना के बाद शुक्रवार (11 अगस्त) की सुबह लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया.

लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता भारत-नेपाल सीमा के महुआवा बॉर्डर पर आलू-प्याज का धंधा करते हैं. उनके दो बेटे हैं जो कारोबार में उनका साथ देते हैं. गुरुवार की रात बाइक से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने छोटे बेटे रोहित यादव (उम्र करीब 18 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोहित को एंबुलेंस से इलाज के लिए मोतिहारी भेजा. यहां लाने के बाद डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद महुआवा थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के पीछे गांव में ही किसी से दुश्मनी की बात सामने आ रही है. रोहित के पिता के साथ कई बार पूर्व में हमला हो चुका है.

घटना की सूचना के बाद रक्सौल डीएसपी एवं छौड़ादानो सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर जाकर जांच की. रक्सौल डीएसपी ने महुआवा थाने को घटना को डॉग स्क्वायड से जांच कराने का निर्देश दिया है.

सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाया गई है. घटना की जांच की जा रही है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद छौड़ादानो एवं लखौरा थाना की सीमा स्थित लक्ष्मीपुर इंडियन बैंक के नजदीक आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम किया है. लोगों को समझाया जा रहा है. परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular