Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeभोपालआरा मशीन पर काम करते वक्त व्‍यक्‍ति का हाथ कटा, हमीदिया में...

आरा मशीन पर काम करते वक्त व्‍यक्‍ति का हाथ कटा, हमीदिया में आठ घंटे की सर्जरी के बाद जोड़ा

भोपाल,  राजधानी के हमीदिया अस्पताल के तीन विभागों के डाक्‍टरों ने मिलकर हाल ही में एक व्‍यक्‍ति के कटे हुए हाथ को जोड़ने में सफलता पाई है। इसकी सर्जरी आठ घंटे तक चली। सर्जरी सफल रही और अब उस व्‍यक्‍ति के हाथ की उंगलियों में हरकत भी शुरू हो गई है।

 

 

 

 

हाथ का 90 फीसदी हिस्‍सा लटक गया था

 

 

अस्‍पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा में रहने वाले 50 वर्षीय हल्के कुशवाह का करीब एक माह पहले दोपहर तीन बजे आरा मशीन पर काम करते वक्त कलाई के पास से हाथ कट गाया था। जिसके चलते हड्डी, नसों समेत हाथ का करीब 90 फीसदी हिस्सा अलग होकर लटक गया था। हल्‍के के साथ काम करने वाले कर्मचारी तत्काल उसे विदिशा जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक स्‍थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया था। उसे हमीदिया लाया गया और उसकी हालत देखने के बाद डाक्‍टरों ने तुरंत उसकी सर्जरी करने का फैसला किया। उसी रात 8 बजे प्लास्टिक सर्जरी, निश्चेतना और अस्थिरोग विभाग के चिकित्सकों ने टीम के साथ हाथ जोड़ने का आपरेशन किया, जो सुबह चार बजे तक चला।

एक हफ्ते तक मरीज को आइसीयू में रखा

 

 

सर्जरी के बाद मरीज को पोस्ट आपरेटिव आइसीयू में रखा गया। जहां उसकी लगभग एक सप्ताह तक निगरानी की गई। इसके बाद अब करीब एक माह बाद बीते शनिवार के मरीज दोबारा चेकअप के लिए आया था। जिसमें मरीज का घटना के वक्त 90 फीसदी तक कटा हाथ लगभग सामान्य हाथ की तरह होता नजर आया। उंगलियां भी चल रही थीं।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular