बेतिया: तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की कथित पिटाई का वीडियो गलत तरीके से बनाकर वायरल करने के आरोप में मदुरै जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की आज सोमवार (7 अगस्त) को बेतिया कोर्ट में पेशी होगी. इसके लिए उसे मदुरै से बेतिया लाया गया. दिल्ली से ट्रेन से बेतिया स्टेशन पर सोमवार की सुबह जैसे ही मनीष कश्यप उतरा तो समर्थको की भीड़ जुट गई. इसके बाद उसे किसी तरह भारी सुरक्षा के बीच एसपी कार्यालय लाया गया.




