Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयलाखों खर्च कर बना कुत्ता, गले में पट्टा डालकर की सैर, VIDEO...

लाखों खर्च कर बना कुत्ता, गले में पट्टा डालकर की सैर, VIDEO देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

Man transforms into dog: लोगों के शौक भी अजीब होते हैं. अपने शौक पूरा करने के लिए लोग अनाब-शनाब खर्च भी करते हैं. शायद इसी लिए कहा गया है कि शौक बड़ी चीज है. शौक से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला जापान में सामने आया है. एक जापानी शख्स ने खुद को कुत्ते में बदल लिया है. उसने अपना नाम भी टोको रख लिया है. बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स ने अपने इस शौक के लिए लाखों रुपये भी खर्च कर दिए.

टोको नाम से मशहूर इस शख्स ने कुत्ता बनने के लिए दो मिलियन येन (A$22,000) खर्च कर दिए. इसे भारतीय करंसी में कनवर्ट किया जाए तो यह पूरा खर्च 18,09,714 रुपये तक पहुंचता है. टीवी विज्ञापनों और फिल्मों के लिए पोशाक बनाने वाली जापानी कंपनी ज़ेपेट ने इस शख्स के लिए कुत्ते की पोशाक बनाई है और इसमें उन्हें 40 दिन लगे. बता दें कि यह कंपनी मूर्तियां, बॉडी सूट, 3-डी मॉडल बनाने में माहिर है.

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “कोली कुत्ते की तर्ज पर बनाया गया यह चार पैरों पर चलने वाले असली कुत्ते जैसा दिखता है.” शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई वांट टू बी एन एनिमल’ नाम से एक वीडियो अपलोड किया है. चैनल के 31,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं और वीडियो को 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

यह वीडियो एक साल पहले शूट किया गया था लेकिन हाल ही में इसे दोबारा अपलोड किया गया है. इसे जर्मन टीवी स्टेशन आरटीएल द्वारा एक साक्षात्कार के हिस्से के रूप में शूट किया गया था. वीडियो की शुरुआत में शख्स को कहते देखा जा सकता है कि मैं एक कोली बन गया, एक जानवर बनने के अपने सपने को पूरा करते हुए जो मैंने बचपन से देखा था!

वीडियो में टोको को गले में पट्टा डालकर सैर के लिए ले जाते हुए देखा जा सकता है. कुत्ता पार्क में अन्य कुत्तों को सूंघता है और जानवरों की तरह फर्श पर लोटता है. पिछले साल, टोको ने डेली मेल से बातचीत की और बताया कि उसने कुत्ता बनने का फैसला क्यों किया. उसने कहा, “मैं नहीं चाहता कि मेरे शौक के बारे में पता चले, खासकर उन लोगों को जिनके साथ मैं काम करता हूं.”

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular