
इंदौर, । इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, लेकिन ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। महंगे किराये के कारण यात्रियों ने इस ट्रेन से दूरी बना रखी है। इस ट्रेन में 76.32 प्रतिशत सीटें खाली रही।
एक माह में इंदौर से भोपाल के बीच 26 दिन चली वंदे भारत ट्रेन में 3262 यात्रियों ने ही सफर किया। इसमें एसी चेयर कार श्रेणी (सीसी) में 3037 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी (ईसी) में 225 यात्रियों रवाना हुए। वंदे भारत में दोनों श्रेणी में 530 सीटें हैं। इसके अनुसार 13780 यात्रियों को सफर करना था। भोपाल से भी करीब 3400 यात्री इंदौर के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था। 28 जून से इंदौर से नियमित ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। ट्रेन को शुरुआत से ही यात्रियों का टोटा है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों की दूरी महंगे किराये के कारण है। इंदौर से भोपाल के बीच सीसी श्रेणी में 810 रुपये और ईसी श्रेणी में 1510 रुपये किराया है।
इसमें नाश्ता भी शामिल है। भोपाल से इंदौर में खाने के साथ किराया सीसी में 910 और ईसी में 1610 रुपये है। इंदौर से वंदे भारत सुबह 6.30 बजे और पांच मिनट बाद 6.35 बजे इंटरसिटी रवाना होती है। इंटरसिटी में सीसी का किराया 365 और सामान्य में 100 रुपये किराया है।
इस माह किराये में कमी संभावना
रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की कमी को देखते हुए सभी रेलवे जोन को किराया कम करने का निर्णय करने के अधिकार दिए हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेन के किराये की समीक्षा की जा रही है। संभावना है कि इस माह किराये में कमी आ सकती है। 20 से 25 प्रतिशत किराये में कटोती हो सकती है।
Vande Bharat Train: एक नजर इधऱ भी
– 27 जून को प्रधानमंत्री ने किया था शुभारंभ
– 28 से इंदौर से नियमित शुरू हुआ संचालन
– इंदौर-भोपाल-इंदौर के बीच अब तक 26 फेरे
– इंदौर से भोपाल एक माह में 3262 यात्रियों ने किया सफर
– सीसी में 3037 और ईसी श्रेणी में 225 यात्री
– भोपाल से इंदौर करीब 3400 यात्रियों ने किया सफर
– आठ कोच की ट्रेन में 530 सीटें, सीसी में 478 और ईसी में 53
ऐसा रहा इंदौर-भोपाल का एक माह सफर
पहला सप्ताह
तारीख सीसी ईसी कुल28 जून 79 13 92
29 जून 107 04 111
30 जून 110 08 118
1 जुलाई 105 14 119
कुल 401 39 440
दूसरा सप्ताह
3 जुलाई 203 10 213
4 जुलाई 151 15 166
5 जुलाई 112 17 129
6 जुलाई 124 08 132
7 जुलाई 108 08 116
8 जुलाई 127 11 138
कुल 825 69 894
तीसरा सप्ताह
10 जुलाई 164 12 176
11 जुलाई 118 08 126
12 जुलाई 119 08 127
13 जुलाई 152 09 161
14 जुलाई 118 06 124
15 जुलाई 99 03 102
कुल 770 46 816
चौथा सप्ताह
17 जुलाई 148 05 153
18 जुलाई 129 03 132
19 जुलाई 105 10 115
20 जुलाई 133 09 142
21 जुलाई 95 10 105
22 जुलाई 113 15 128
कुल 723 52 775
पांचवां सप्ताह
24 जुलाई 144 05 149
25 जुलाई 97 00 97
26 जुलाई 77 14 91
कुल 318 19 337
कुल एक माह 3037 225 3262