Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeइंदौरइंदौर में मेट्रो ट्रायल रन की उलटी गिनती शुरू, 50 दिन में...

इंदौर में मेट्रो ट्रायल रन की उलटी गिनती शुरू, 50 दिन में ट्रेन चलाने के लिए काम पूरा करना चुनौती

 इंदौर। मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर में करने का लक्ष्य है। ट्रायल रन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब इसमें 50 दिन शेष हैं। वर्षा से मेट्रो का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है, ऐसे में तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करना काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

 

 

गांधीनगर डिपो से सुपर कारिडोर तक 5.9 किलोमीटर के जिस हिस्से पर ट्रायल रन होना है। वहां के स्टेशन का स्ट्रक्चर ही अभी तैयार हो पाया है। अभी स्टेशन पर शेड बनाने के लिए प्री फेब्रिकेटेड बिल्डिंग मटेरियल आना बाकी है। मेट्रो के अधिकारी अगले कुछ दिनों में इसके आने के बाद शेड का निर्माण शुरू होने का दावा कर कर रहे हैं। मेट्रो ट्रायल रन वाले 5.9 किमी हिस्से में से अभी 800 मीटर में पटरियां के बिछाने का कार्य शेष है।

 

 

वर्षा के कारण पटरियों की वेल्डिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही। ट्रायल रन के ट्रैक पर सिग्नल लगाने का काम होना है। मेट्रो डिपो में जिस रैंप से चढ़कर ट्रैन वायडक्ट पर पहुंचेगी। उसका सिविल वर्क कार्य हो चुका है। अब उस पर टर्न आउट लगाने का काम किया जा रहा है।

 

 

गांधीनगर डिपो में मेट्रो का प्रशासनिक भवन तैयार किया जा रहा है। इसके स्ट्रक्चर का कार्य 85 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। इस भवन में फ्लोरिंग व लाइटिंग का काम होना बाकी है। डिपो में कंट्रोल रूम भी तैयार किया जा रहा है। यहां से मेट्रो ट्रेन की मानीटरिंग व संचालन का कार्य किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम में फ्लोरिंग व खिड़की व दरवाजे लगाने का काम किया जाएगा। इसके बाद इस कंट्रोल रूम में उपकरण रखे जाएंगे।

तय समय पर प्लेफार्म तैयार करना है चुनौती

 

 

मेट्रो के ट्रायल रन के निर्धारित रूट पर पांच स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इसमें वर्तमान में पांचों प्लेटफार्म पर फ्लोरिंग का काम होना बाकी है। अभी प्लेटफार्म पर प्रवेश व निकास मार्ग के सीमेंट कांक्रीट स्ट्रक्चर को तैयार किया जा रहा है। प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनने का काम भी अभी तक पूर्ण नहीं हो सका। मेट्रो के प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए लगने वाली लिफ्ट आ चुकी है। इसके इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण होना बाकी है।

आंकड़ों में

 

 

– 58 प्रतिशत पूरा गांधीनगर डिपो का रैम्प

 

 

– 85 प्रतिशत पूरा डिपो में प्रशासनिक भवन का निर्माण

 

 

– 80 प्रतिशत पूरा मेट्रो निर्माण में उपयोग होने वाले सामग्री के लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य

 

 

– 76 प्रतिशत पूरा 16 मेट्रो स्टेशन के पियर आर्म कास्टिंग का कार्य

– 90 प्रतिशत तक पूरा हुआ गांधी नगर डिपो में स्टेब्लिंग शेड का कार्य:

 

 

 

 

 

 

 

 

निरीक्षण यार्ड में दो लेन का ट्रेक हुआ तैयार

 

 

गांधी नगर डिपो में स्टेब्लिंग शेड में पटरियां बिछा दी गई हैं और वहां पर क्रास ओवर पटरियों को बिछाया जा रहा है ताकि एक ट्रेक से दूसरे रेल ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन को लाया जा सके। मेट्रो के निरीक्षण यार्ड में दो लेन के ट्रेक पर 1.2 मीटर ऊंचाई वोले स्टील के पिलर लगा दिए गए है। इस यार्ड में चार लेन का ट्रेक बनाने की योजना है।

बाद में बनेगा पार्किंग व टाइम कीपर आफिस

 

 

मेट्रो के ट्रायल रन के पहले फायर एक्टिग्युशर प्लेटफार्म पर लगाए जाएगे। स्टेशन पर सेंट्रलाइज फायर फायटिंग सिस्टम को तैयार करने में अभी समय लगेगा। इसी तरह वाहन पार्किंग भी ट्रायल रन के बाद ही तैयार होगा। मेट्रो के डिपो में टाइम कीपर का आफिस भी तैयार हो रहा है। यह भी ट्रायल रन होने के बाद ही तैयार हो पाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

इंदौर में मेट्रों की पटरियों के साथ तीसरी पटरी को बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके पूरा होते हुए सिस्टम, सिग्नल व टेलीकाम की टीम काम शुरू करेगी। तीन कोच की ट्रेन इंदौर में अगस्त के शुरुआती पखवाड़े में आने की संभावना है। हमारी पूरी कोशिश है कि सितंबर में तय समय के आसपास इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन किया जा सके। पटरी बिछाने व सिग्नल लगने और डिपो में जहां ट्रेन खड़ी होगी उस हिस्से के तैयार होने पर हम मेट्रो का ट्रायल कर सकेंगे। स्टेशन पर शेड लगाने व अन्य कार्य इसके समानांतर चलते रहेंगे।

 

 

-मनीष सिंह, एमडी मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि.
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular