Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयगोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, जॉर्जिया में एक महिला समेत चार लोगों...

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, जॉर्जिया में एक महिला समेत चार लोगों की मौत

Georgia Shooting News: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी में लोगों को जान गंवानी पड़ी है. अटलांटा उपनगर में हेनरी काउंटी के एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, अटलांटा, जॉर्जिया से लगभग 30 मील दूर लगभग 8,000 निवासियों के एक छोटे से शहर हैम्पटन में शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे गोलीबारी हुई. बताया जा रहा है कि गोलीबारी अलग-अलग जगहों पर हुई. हालांकि जिन जगहों पर गोलीबारी हुई वे सभी डॉगवुड झील उपखंड क्षेत्र के भीतर ही स्थित हैं. गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है.

यूएसए टुडे के मुताबिक हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने कहा कि संदिग्ध की पहचान हैम्पटन के रहने 40 वर्षीय आंद्रे लॉन्गमोर के रूप में हुई है. ऐसा माना जाता है कि वह 2017 ब्लैक जीएमसी अकाडिया चला रहा था. उन्होंने बताया कि मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं.

5 घंटे तक फरार रहा संदिग्ध
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि हत्याओं को अंजाम देने से पहले वह करीब 5 घंटों तक फरार रहा. पुलिस उस वाहन की भी तालाश कर रही है जिस पर वह सवार था.

इससे पहले काउंटी सरकार की प्रवक्ता मेलिसा रॉबिन्सन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से फोन पर कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि चार लोगों की मौत हो गई है. संदिग्ध अभी फरार है.’

संदिग्ध के पास नहीं है फोन नंबर
लॉन्गमोर के पास कोई लिस्टिड फोन नंबर नहीं मिला है. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक तुरंत उसके परिवार का कोई सदस्य या वकील नहीं मिला जो उसकी ओर से बोल सके. अधिकारियों ने फिलहाल पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए.

Previous article
Next article
5 घंटे तक फरार रहा संदिग्ध मीडिया रिपोट्स के मुताबिक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि हत्याओं को अंजाम देने से पहले वह करीब 5 घंटों तक फरार रहा. पुलिस उस वाहन की भी तालाश कर रही है जिस पर वह सवार था. इससे पहले काउंटी सरकार की प्रवक्ता मेलिसा रॉबिन्सन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से फोन पर कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि चार लोगों की मौत हो गई है. संदिग्ध अभी फरार है.’ संदिग्ध के पास नहीं है फोन नंबर लॉन्गमोर के पास कोई लिस्टिड फोन नंबर नहीं मिला है. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक तुरंत उसके परिवार का कोई सदस्य या वकील नहीं मिला जो उसकी ओर से बोल सके. अधिकारियों ने फिलहाल पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए.
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular