Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeभोपाललिव-इन पार्टनर के दोस्त ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

लिव-इन पार्टनर के दोस्त ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

न्यू मार्केट में स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ उसके लिव-इन पार्टनर के दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। युवक के बहकावे में आने के बाद युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर का घर गुपचुप तरीके से छोड़ दिया था। अब आरोपित ने भी युवती से शादी करने से इंकार कर दिया है। तब पीडि़ता ने थाने पहुंचने के बाद में प्रकरण दर्ज कराया। एफआइआर की भनक लगते ही आरोपित फरार हो गया है।

 

अशोका गार्डन टीआई उमेश चौहान ने बताया कि 27 वर्षीय पीडि़ता साउथ टीटी नगर में किराए का कमरा लेकर रह रही है। वह न्यू मार्केट के एक ज्वैलरी शोरूम में सेल्सवुमन के तौर पर काम करती है। उसने थाने आकर बताया कि टीला जमालपुरा में 6 महीने पहले तक वह एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। लिव-इन पार्टनर का दोस्त दीपक यादव है, जो न्यू मार्केट की एक फुटवियर शॉप में नौकरी करता है। उसका उनके घर आना-जाना था। करीब सात महीने पहले दीपक युवती के लिव-इन पार्टनर से मिलने के बहाने उसके घर आया। इस समय युवती घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर उसने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। फरियादिया के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया। इतना ही नहीं, अपने साथ रखने का झांसा देकर पीडि़ता को घर छोडऩे के लिए बेहकाया। आरोपित की बातों में आने के बाद युवती ने लिव-इन पार्टनर का घर उसे बिन बताए छोड़ दिया। इसके बाद में वह अशोका गार्डन में स्थित एक कालोनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। यहां भी दीपक ने उसके साथ ज्यादती की।

चार दिन में छोड़ दिया नया घर

 

 

पीडि़ता ने पुलिस को आगे बताया कि उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर को अशोका गार्डन स्थित घर का पता मिल गया था। लिहाजा उसने चार दिन में ही इस घर को छोड़ दिया और साउथ टीटी नगर में किराए से रहने लगी। बीती 12 जून को उसका लिव-इन पार्टनर इस घर में भी आ पहुंचा। उसके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। तब पीडि़ता ने आरोपित दीपक से जल्द शादी करने की बात कही। इस पर दीपक ने साफ इंकार कर दिया। कई बार मनाने पर भी आरोपित नहीं माना, तब पीडि़ता ने बुधवार को थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular