एक पहल संस्था सामाजिक संगठन की संचालिका डॉक्टर कल्पना मिश्रा और उनके ग्रुप के साथियों द्वारा सावन के इस पावन महीने को उत्सव के रूप में मनाते हुए शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नॉर्थ टीटी नगर भोपाल मैं विघालय की कक्षा 1 से 8 वी तक की लगभग 140 छात्राओं ने बडे ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा मेहंदी, चित्रकला, रांगोली व गायन प्रतियोगिता करवा कर सावन उत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागृति हेतु प्रतिभावान बच्चों को समाज के सामने प्रस्तुत किया। आज की इस व्यस्तता के दौर में भी उन सामाजिक संगठनों को धन्यवाद देना चाहिए जो कि अपनी संस्था के माध्यम से भारत के राज्यों में जिलों के सरकारी स्कूलों के उन साधन हीन बच्चों की प्रतिभा को बड़े ही सुंदर ढंग से समाज के सामने विभिन्न तरह की प्रतियोगिता करवा कर प्रस्तुत कर रही है।
इसी परिपेक्ष में मध्यप्रदेश भोपाल की सामाजिक संस्था जोकि एक पहल संस्था के नाम से संस्था की संचालिका डॉक्टर कल्पना मिश्रा एवं ग्रुप के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं की प्रतिभा को अपने इस सामाजिक संगठन के माध्यम से प्रतियोगिता करवा कर समाज के सामने लाने का उदाहरण बड़े सुंदर ढंग से समाज के सामने प्रस्तुत किया।
डॉ कल्पना मिश्रा का कहना है कि हमारे भारत के राज्य के प्रत्येक जिले में प्रतिभावान छात्र-छात्राएं,बालक बालिकाएं है तो परन्तु उनकी प्रतिभाओं को समाज के सामने प्रतियोगिता करवा कर लाना ही एक स्वर्णिम मध्यम है। हमारा संगठन एक पहल संस्था के नाम से उन प्रतिभावान बच्चों को जागरूक कर साथ ही उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को पूर्ण करने का यथासंभव समाधान करने में विगत 2 वर्षों से कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन हर्षित तिवारी द्वारा किया गया। कस्तूरबा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता वर्मा एवं प्रधानाध्यापक किरण वर्मा एवं स्कूल की अध्यापक-अध्यापिकाओ के द्वारा ‘एक पहल संस्था’ सामाजिक संगठन को पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ बाल साहित्यकार महेश सक्सेना, अरविंद शर्मा, श्रीमती मंजूलता श्रोती, कस्तूरबा स्कूल के सभी शिक्षक गण एवं एक पहल संस्था सामाजिक संगठन के समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





