Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहमीदिया अस्‍पताल में पार्किंग संचालक पर फिर लगे रंगदारी के आरोप, प्रबंधन...

हमीदिया अस्‍पताल में पार्किंग संचालक पर फिर लगे रंगदारी के आरोप, प्रबंधन मौन

हमीदिया अस्पताल में एक बार फिर से पार्किंग संचालक पर बाहर की एम्बुलेंस को रोककर रंगदारी के तौर पर कमीशन वसूलने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन प्रबंधन ने पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है। जबकि तीन दिन पहले ही इस मामले में अस्‍पताल अधीक्षक ने निर्देश जारी किए थे। हमीदिया अस्पताल में बाहरी एंबुलेंस की प्रवेश को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर से विवाद की स्थिति बन गई थी। अस्पताल परिसर में मल्टीलेबल पार्किंग का संचालन करने वाले कांट्रेक्टर और प्राइवेट एंबुलेंस चालक के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप लगे हैं कि पार्किंग संचालक ने एंबुलेंस से मरीज और परिजनों को उतार दिया। जब एंबुलेंस चालक ने रोका तो उसके साथ मारपीट की। इस मामले की शिकायत कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई गई है।

 

 

 

 

इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इसके पहले भी पार्किंग संचालक द्वारा वसूली का मामला नवदुनिया के स्टिंग आपरेशन में सामने आ चुका है। पूरे मामले में हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने अभी चुप्पी साधे हुए है।

अभी भी मर्चुरी के सामने खड़ी कर रहे एंबुलेंस

 

 

एम्बुलेंस के चालक प्रबंधन के निर्देशों के बाद भी किसी की सुनने को तैयार नहीं है। शनिवार को भी मर्चुरी के आसपास के क्षेत्रों में एंबुलेंस खड़ी रहीं। सुरक्षा एजेंसी के गार्डों ने उनको रोकने के लिए कोई कदम ही नहीं उठाएं। जबकि प्रबंधन बैठक के बाद एंबुलेंस संचलाकों पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने यह कहा

 

 

अस्पताल प्रबंधन का तर्क है कि एंलेंस सिर्फ दो प्रकार की हैं। एक शासकीय और दूसरी निजी हैं। मरीज या मृतक के स्वजन कोई भी एम्बुलेंस में ले जा सकता है, जो उसे सस्ती लग रही है। इससे उसको कोई भी रोक नहीं सकता है।

 

 

 

 

ठेकेदार बोला- षड्यंत्र हो रहापार्किंग के ठेकेदार नरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि यह पहली बार नहीं, हर बार उसको फंसाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। कमीशन को लेकर किसी तरह का प्रमाण है तो वो तुरंत ही अस्पताल प्रबंधन को बताएं। शुक्रवार को जिस युवक से विवाद का मामला सामने आ रहा है। उससे पार्किंग में वाहन रखने के पुराने पैसे लेने है, जिसे लेकर उससे बात हुई थी। जहां बात हुई, वहां कैमरा भी था। हमारी तरफ से कोई मारपीट नहीं की गई है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular