Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में इसी हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज पार्टी के अहम विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक बुलाई गई है. इसके पहले देर रात तक सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के दोनों पार्टी के विधायकों में नाराजगी है




