Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशयूजी व पीजी में सवा लाख विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, अब भी...

यूजी व पीजी में सवा लाख विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, अब भी 8.39 लाख सीटें खाली

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1318 कालेजों की यूजी-पीजी की करीब 9.54 लाख सीटों के लिए ई-प्रवेश प्रक्रिया चलाई जा रही है। यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए पहला मुख्य राउंड खत्म हो चुका है। यूजी-पीजी में अब तक मात्र 1.15 लाख प्रवेश हुए हैं, जबकि 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवंटित सीटें छोड़ दी हैं। इस तरह यूजी-पीजी की करीब 8.39 लाख सीटें अभी भी खाली हैं। इसके लिए कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण चलाए जा रहे हैं। यूजी में अब तक आवंटित करीब 1.28 सीटों में से 85,062 पर ही प्रवेश हुए हैं और 43,475 ने सीटें छोड़ दी है। पीजी में आवंटित 47,079 सीटों में से 30,158 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है और 16,921 ने सीटें छोड़ी हैं। विभाग द्वारा केवल एक ही मुख्य राउंड चलाया जा रहा है। अब शेष 8.39 लाख सीटों को सीएलसी राउंड चलाकर भरा जाएगा।

 

 

 

 

पहले सीएलसी राउंड से 39 नए कालेज जुड़े

 

 

विभाग द्वारा 1279 कालेजों से ई-प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें पहले चरण के बाद पहले सीएलसी राउंड से 39 नए निजी कालेज जोड़े गए हैं। इसके बाद कालेजों की संख्या बढ़कर 1318 हो गई हैं। सीटों की संख्या भी 8.87 लाख से बढ़कर 9.54 पहुंच गई है। ऐसे में अब दूसरे चरण के विद्यार्थियों के लिए विकल्प बढ़ गए हैं। हालांकि 39 कालेजों में प्रवेश का मौका सीएलसी प्रथम चरण में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों का सीट छोड़ने के पीछे कालेजों का विकल्प बढ़ना भी है।

पहले सीएलसी चरण में सवा दो लाख ने विकल्प चुना

 

 

यूजी पीजी में प्रवेश के लिए सीएलसी का पहला चरण भी जारी है। इसमें यूजी-पीजी में अब तक 2.15 लाख ने अपनी पसंद के कालेज का विकल्प चुना है। इसमें यूजी में सवा लाख नए पंजीयन और 2.21 लाख ने अपने पसंद के कालेज का विकल्प दिया है। वहीं पीजी में 45 हजार पंजीयन और 63 हजार विद्यार्थियों ने पसंदीदा कालेज का विकल्प भरा है।कालेजों की संख्या- 1318

यूजी-पीजी की कुल सीटें- 9.54 लाख

यूजी व पीजी में प्रवेश : 1.15 लाख

यूजी की सीटें- 7.33 लाख

आवंटन- 1.28 लाख

प्रवेश- 85,062

पीजी की सीटें- 2.21 लाख

आवंटन- 47,079

प्रवेश- 30,158

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular