Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजिलाध्यक्ष बोले- भाजपा महानआर्यमान को चुनाव लड़ाएगी, हम तैयार रहें

जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा महानआर्यमान को चुनाव लड़ाएगी, हम तैयार रहें

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष व अंचल के प्रभारी अजय सिंह की मौजूदगी में हुआ। सम्मेलन में अजय सिंह ने कहा कि अमूमन नेता व विधायक मंच पर आसीन होते हैं, किंतु प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह स्थानीय विधायक को मंच के नीचे बैठा देखकर मुझे भी कुछ अटपटा सा लगा। लेकिन एहसास हुआ कि अगर यह भावना समूची कांग्रेस में चेतना का कार्य करेगी। मुझे मालूम पड़ा कि दक्षिण में जोड़ने की बात होती है, और दूसरी तरफ भाजपा क्या काम करती है, यह बताने की जरूरत नहीं, वो केवल तोड़ने का काम करती है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि मुझे भाजपा नेताओं व पत्रकारों से पता चला है कि दक्षिण से सिंधिया के पुत्र महानआर्यमान को चुनाव में उतारा जा रहा है। हम लोगों को और ताकत के साथ दक्षिण में काम करने की आवश्यकता है। डा. शर्मा के इस बयान के कांग्रेस में अलग-अलग आशय निकाले जा रहे और बबाल मचा हुआ है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में पधारे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं ग्वालियर के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के समक्ष आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिकरवार (विनोद) ने अपने साथियों के साथ एवं वार्ड 39 से कुलदीप सिंह निधार ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड 52 से बीएसपी कार्यकर्ता रेवती नंदन कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

 

कर्नाटक की तरह प्रदेश में बिकाऊलाल हारेंगे

 

 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आज ग्वालियर विधानसभा के पटेल मैरिज गार्डन मैं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर चंबल के प्रभारी पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं कोसंबोधित करते हुए कहा कि यह विधानसभा हम लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा है। इस विधानसभा में भारत का सबसे बड़ा नौटंकीबाज जनप्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि भोपाल में यह मेरा पड़ोसी है, मैं तो पिछले 19 साल से हूं यह अभी आया है और जल्दी मेरे पड़ोस में कोई और आ जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कर्नाटक मैं सभी बिकाऊ लाल हारे हैं, यही प्रदेश में दोहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास से बता सकता हूं कि 34 में से ग्वालियर चंबल में 30 सीटर कांग्रेस जीतेगी, कई जिलों में तो भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। सुनील शर्मा ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता 20000 से ऊपर हुई है और नारी सम्मान योजना के भी लगभग 21000 फार्म भरे जा चुके हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.राजेश नरवरिया और बीएसपी के हे राम चौधरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता अजय सिंह राहुल भैया की उपस्थिति में ली। इस अवसर पर मुख्य रूप से सह प्रभारी योगेश जाट कोषाध्यक्ष अशोक सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रमोहन नागौरी राजेंद्र नाथ अशोक प्रेमी इंद्रजीत चौहान राजेंद्र तोमर आरपी सिंह धर्मेंद्र शर्मा हरेंद्र गुर्जर मीनू परिहार सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular