Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से योग के सामान्य ज्ञान की होती है वृद्धि: गौरव

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से योग के सामान्य ज्ञान की होती है वृद्धि: गौरव

योग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा योग से जुड़े हुए प्रश्न और सामान्य ज्ञान के बारे में विद्यार्थियों को पता चलता है। इससे विद्यार्थियों के योगपरक ज्ञान की वृद्धि होती है। इस तरह की गतिविधियों से प्रतिभागियों का मानसिक विकास होता है। ये बातें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष गौरव साहू ने कही।

 

 

 

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय एवं अंतर विश्वविद्यालय केंद्र योग विज्ञान के संयुक्त तत्वाधान में योग विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक सौमित्र तिवारी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही विद्यार्थियों को योग से जोड़ा जा सकता है। योग सभी के लिए लाभकारी हैयोग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकाम सेकंड सेमेस्टर की छात्रा एकता भरत , दूसरा बीकाम सेकंड सेमेस्टर के छात्र राज संजय, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक साहिल टंडन तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष गौरव साहू, सहायक प्राध्यापक सौमित्र तिवारी, योग विज्ञान के व्याख्याता सत्यम तिवारी, योग अनुदेशक मोनिका पाठक समेत बड़ी संख्या में अन्य महाविद्यालयों से आए विद्यार्थी उपस्थित रहे।

योग वीडियो मेकिंग में राधेश्याम प्रथम

 

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में अलग-अलग योग के विषय पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसी कड़ी में योग वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें योग र्टेनर सर्टिफिकेट कोर्स के छात्र राधेश्याम प्रथम, नेचुरोपैथी सर्टिफिकेट कार्स के छात्र चंद्रप्रकाश दूसरा, विभांशु तीसरा स्थान पर रहे। वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक उत्तराखंड के हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा. कामता प्रसाद साहू, यूटीडी के कामर्स एंड फाइनेंस विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. सुमोना भट्टाचार्य रहे।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular