– वाट्सएप ने एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ आधिकारिक तौर पर पिंक वाट्सएप लांच किया है, इसे जरूर ट्राई करें।
– अनजान नंबर से कोई भी लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें। आपकी जान-पहचान वाले के नंबर से भी कोई लिंक आए तो उसे वेरिफाई करने से पहले क्लिक न करें।
– एक्स्ट्रा फीचर के झांसे में आकर किसी ऐरे गैरे एप स्टोर से वाट्सएप न डाउनलोड करें। गूगल प्ले या एप्पल स्टोर से ही वाट्सएप डाउनलोड करें।
अगर आपने भूल से इस लिंक पर क्लिक करके पिंक वाट्सएप डाउनलोड कर लिया है तो इसे तुरंत डिलीट करें। फोन का बैकअप लें और फोन फारमेट कर दें या फैक्टरी रिसेट कर दें।
– डिवाइस में मालवेयर स्कैन करें, फोन अगर करप्टेड फाइल दिखाता है तो उसे तुरंत डिलीट करें। मार्केट में कई एंटीवायरस और एंटी-मालवेयर एप या फीचर उपलब्ध हैं। इन्हें भी खरीद सकते हैं।
– फोन हैक होने के बाद आप जो भी पासवर्ड या पिन डालेंगे वो हैकर के पास चला जाएगा। इसलिए अगर आपको लगता है कि आपने फोन हैक होने के बाद कोई पासवर्ड या पिन डाला है तो तुरंत सभी जगह के पासवर्ड बदल दें।
– स्कैम के बारे में पुलिस और साइबर सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को जानकारी दें।
– बिना जांचे परखे कोई भी मैसेज या लिंक दूसरों को शेयर न करें।
– साइबर फ्राड या ठगी की हालिया खबरों से अपडेट रहें, ताकि ऐसे किसी स्कैम में फंसने से खुद और अपने साथ वालों को भी बचा सकें।
पिंक वाट्सएप अपलोड करते ही फोन हैक हो जाएगा
पिंक वाट्सएप ठगों को एक नया तरीका है। अपडेट और नए फीचर के नाम पर लोगों को झांसे में लिया जा रहा। पिंक वाट्सएप अपलोड करते ही फोन हैक हो जाएगा। ऐसे में सावधान रहें।
– गौरव तिवारी, साइबर प्रभारी, रायपुर