विदिशा : गुरूवार, जून 29, 2023
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने सड़क निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि बारिश के दौरान सभी सड़कों की पुल-पुलियों पर सतत निगाहें रखी जाएं, यदि कहीं किसी भी पुल-पुलिया के उपर पानी का बहाव बहता है तो सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यानगत रखते हुए तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने पुल-पुलियों के उपर बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि अचानक बारिशरूपी जल के कारण पुल-पुलिया जलमग्न होती हैं तो अबिलंव जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं। ऐसी पुल-पुलियां जो गत वर्ष जलमग्न हुई थीं। उन सब पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेट्स लगाने व कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए हैं।




